bhagalpur news. मुंगेर की दमदार जीत, जमुई को 10 विकेट से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गये लीग मुकाबले में मुंगेर मेंस सीनियर टीम ने जमुई मेंस सीनियर टीम को 10 विकेट से पराजित किया

By ATUL KUMAR | February 25, 2026 12:40 AM

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गये लीग मुकाबले में मुंगेर मेंस सीनियर टीम ने जमुई मेंस सीनियर टीम को 10 विकेट से पराजित किया.

मुंगेर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम 44.2 ओवर में 195 रन पर सिमट गयी. बल्लेबाजी में मोहम्मद इकबाल ने 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं, विशाल ने 30 रन का योगदान दिया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में आनंद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते छह और विशाल सिंह व गुलशन यादव ने एक-एके झटके.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 23.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. आनंद कुमार ने नाबाद 111 रन की आक्रामक पारी खेली. इसमें 19 चौके व एक छक्का शामिल था. अभिषेक कुमार ने नाबाद 76 रन बनाये. उत्कृष्ट हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आनंद कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच में अंपायर वेद प्रकाश एवं अमरिंदर पांडे थे. स्कोरर में अंकित व शिवम कुमार थे. ऑब्ज़र्वर सह बीसीसीआई कोच संजय कुमार आदि मौजूद थे. बुधवार को भागलपुर व मुंगेर टीम के बीच मैच होगा.