bhagalpur news. मोजाहिदपुर लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था.

By NISHI RANJAN THAKUR | March 10, 2026 10:39 PM

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था. मदनीनगर चंपानाला निवासी दीपक कुमार महालदार, मोमिन टोला हबीबपुर निवासी मो गुड्डू उर्फ अफाक अंसारी और चंपानगर नाथनगर निवासी रौनक कुमार को गिरफ्तार किया है. उनके पास से सात मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और 9400 रुपये नकद बरामद किये गये हैं. जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को हसनगंज रोड और मिरजान रोड के बीच सत्यानंद कुमार से घर जाने के दौरान तीन नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में मोजाहिदपुर थाना कांड संख्या 12/2026 दर्ज किया गया था. एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र सिंह के निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक नगर-02 राकेश कुमार तथा डीआईयू की टीम का गठन किया गया. तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. छापेमारी दल में डीआईयू प्रभारी पुनि परमेश्वर साहनी, मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष पुनि धीरेन्द्र यादव, पुअनि चंदन कुमार, पुअनि विकास कुमार सहित डीआईयू के कई पुलिसकर्मी शामिल थे.