bhagalpur news. मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बच्चे ने की आत्महत्या

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक 14 वर्षीय बालक ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली.

By NISHI RANJAN THAKUR | February 10, 2026 11:32 PM

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक 14 वर्षीय बालक ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. परिजनों के अनुसार सोमवार शाम चार बजे जब उनलोगों ने बालक को आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं आया. इसके बाद जब वे लोग कमरे में गये तो देखा कि बालक फंदे से झूल रहा था और वह छटपटा रहा था. तुरंत उसे फंदे से उतार कर जेएलएनएमसीएच इलाज के लिए लाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि बालक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. पूर्व में भी उसने जहर खा कर खुदकुशी का प्रयास किया था. मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर मंगलवार दोपहर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था. घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं.