bhagalpur news. मरीन ड्राइव : भूअर्जन के लिए नक्शा के साथ दोबारा प्रपोजल जमा किया जायेगा

मरीन ड्राइव परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) जल्द ही दोबारा भू-अर्जन विभाग को प्रस्ताव सौंपेगा.

By NISHI RANJAN THAKUR | January 18, 2026 12:08 AM

मरीन ड्राइव परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) जल्द ही दोबारा भू-अर्जन विभाग को प्रस्ताव सौंपेगा. इस बार प्रस्ताव नक्शे के साथ सौंपने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार नक्शा कुछ ही दिनों में उपलब्ध हो जायेगा. बीएसआरडीसीएल के एजीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि दोबारा प्रस्ताव सौंपने में किसी तरह की देरी नहीं की जायेगी. इसके साथ ही अधियाचना भी भू-अर्जन विभाग को सौंपी जायेगी. उन्होंने बताया कि परियोजना के अलाइनमेंट को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. उन्होंने ने बताया कि यदि कोई अड़चन आती है, तो वह जमीन अधिग्रहण के दौरान ही हो सकती है, लेकिन उसे भी सुलझाते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. एजेंसी को प्लांट सेटअप करना है, जिसके लिए आवश्यक कार्यवाही तेजी से पूरी की जायेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परियोजना पर काम शुरू होने में किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए बीएसआरडीसीएल लगातार प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है