आज का मौसम : हल्की बारिश और आंधी के आसार, आइएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
By SANJEEV KUMAR JHA |
May 28, 2026 8:45 AM
भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
हल्के बादल छाये रहेंगे
आसमान में दिन भर हल्के बादल छाये रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान हल्की बारिश और तेज आंधी चलने की पूरी संभावना है, जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.नमी में दिख सकता है उतार-चढ़ाव
हवा में नमी की मात्रा में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गयी, जबकि शाम 5.30 बजे तक इसके घटकर 66 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है. स्थानीय निवासियों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गयी है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:24 PM
July 6, 2026 9:52 PM
July 6, 2026 10:33 AM
July 6, 2026 3:25 PM
July 6, 2026 9:33 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 1:41 PM
July 6, 2026 6:09 AM
