bhagalpur news. कटिहार डीसीए की शानदार जीत, पूर्णिया को 71 रन से हराया
कटिहार ने पूर्णिया को हराया.
-हर्ष नंदा की घातक गेंदबाजी, अरसलान शाहिद की अर्धशतकीय पारी रही अहम
पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी में हुमजा ने तीन विकेट झटके, जबकि आयंक और सरमन ने दो-दो विकेट हासिल किये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया डीसीए की टीम 44.2 ओवर में 192 रन पर सिमट गयी. टीम की ओर से सरमन ने 75 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं रवि रंजन कुमार ने 35 और वेदांत झा ने 33 रन बनाये. कटिहार की ओर से गेंदबाजी में हर्ष नंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.2 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिये. इसके अलावा आनंद यादव ने दो विकेट हासिल किये. अमन खान, हजरत अली और राकिब शाहनवाज ने एक-एक विकेट लिया. बेहतरीन गेंदबाजी के लिए हर्ष नंदा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच में अंपायर की भूमिका में अमरींद्र पांडेय व मनोहर कुमार मौजूद थे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अंकित राज और शिवम कुमार ने निभायी.
