भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट :
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के डॉक्टरों को अब आधुनिक चिकित्सा तकनीक से जुड़ी नयी विशेषज्ञता हासिल करने का और अधिक अवसर मिलेगा. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की पहल के तहत संस्थान के एमबीबीएस चिकित्सकों को ‘लेवल वन’ अल्ट्रासोनोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जायेगा. विभाग के अनुसार डॉक्टरों को अल्ट्रासोनोग्राफी की प्राथमिक तकनीकों में दक्ष बनाना है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके.चिकित्सकों के लिए उपयोगी
खासकर ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों के लिए यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इस प्रशिक्षण से न केवल डॉक्टरों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार और जांच सुविधा भी मिल सकेगी.