[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information BSEB Compartment Scrutiny 2026: आज से शुरू होगी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए स्क्रूटनी, ऐसे करें आवेदन

BSEB Compartment Scrutiny 2026: आज से शुरू होगी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए स्क्रूटनी, ऐसे करें आवेदन

0
BSEB Compartment Scrutiny 2026: आज से शुरू होगी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए स्क्रूटनी, ऐसे करें आवेदन
एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-कैनवा)

BSEB Compartment Scrutiny 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा 2026 से जुड़े छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. बोर्ड के अनुसार, 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की स्क्रूटनी प्रक्रिया आज से यानी कि 25 मई से शुरू होगी. ऐसे छात्र जो अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

कब तक कर सकते हैं स्क्रूटनी के लिए अप्लाई?

बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए स्क्रूटनी करने की लास्ट डेट 29 मई तय की गई है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. बोर्ड ने बताया कि स्क्रूटनी के दौरान आंसर कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी, ताकि किसी प्रश्न के मार्क्स, अंक जोड़ने या छूटे हुए उत्तर में गलती होने पर उसे सुधारा जा सके. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे.

कैसे करें BSEB Scrutiny के लिए आवेदन?

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Scrutiny Apply लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Roll Code, Roll Number और जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें.
  • इसके बाद जिस विषय की स्क्रूटनी करवानी है, उसे चुनें.
  • ऑनलाइन माध्यम से तय आवेदन शुल्क जमा करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

2027 से शुरू होगा ब्रिज कोर्स

BSEB ने यह भी घोषणा की है कि वर्ष 2027 से 10वीं में फेल होने वाले छात्रों के लिए विशेष “ब्रिज कोर्स” शुरू किया जाएगा. इसका उद्देश्य कमजोर छात्रों को दोबारा मुख्यधारा की पढ़ाई से जोड़ना और उनकी बेसिक समझ मजबूत करना होगा.

छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

बोर्ड हर साल कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा के जरिए उन छात्रों को दूसरा मौका देता है, जो एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाते. इस साल भी कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी किए जा चुके हैं और अब स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

यह भी पढ़ें- छूट न जाए मौका, BPSC 72वीं परीक्षा के लिए जल्द करें अप्लाई

Previous article तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Next article जेएलएनएमसीएच के डॉक्टरों को मिलेगा लेवल वन अल्ट्रासोनोग्राफी प्रशिक्षण
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel