bhagalpur news. परीक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने का निर्देश

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा भवन में सभी केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी बैठक हुई

By ATUL KUMAR | February 15, 2026 12:27 AM

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा भवन में सभी केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी बैठक हुई. मौके पर जिलाधिकारी ने यातायात डीएसपी को परीक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने का निर्देश दिया. कहा कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़ भाड़ न रहे, ताकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने में किसी परीक्षार्थी को कठिनाई नही हो. परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 0641-2402082 पर संचालित है. बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि मौजूद थे. डीएम ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से कहा कि परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड देखकर ही केंद्र में प्रवेश दें. किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी के अतिरिक्त अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रदेश नहीं करेंगे. इलेक्ट्रॉनिक मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिससे कदाचार की संभावना रहती है. ऐसे में किसी भी प्रतिनियुक्त शिक्षक, अन्य कर्मचारी एवं परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करना वर्जित है.