नहीं रहे भागलपुर संग्रहालय की सुरक्षा में कार्यरत हवलदार अश्विनी कुमार
छोटी खंजरपुर निवासी चक्रधर राउत के पुत्र भागलपुर संग्रहालय में कार्यरत हवलदार अश्विनी कुमार का निधन शनिवार को अहले सुबह 3:00 बजे हो गया
छोटी खंजरपुर निवासी चक्रधर राउत के पुत्र भागलपुर संग्रहालय में कार्यरत हवलदार अश्विनी कुमार का निधन शनिवार को अहले सुबह 3:00 बजे हो गया. पत्नी रंजू कुमारी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात अश्विनी कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. सहयोगी पुलिसकर्मी ने आनन-फानन में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया. अश्विनी कुमार अपने पीछे पत्नी रंजू कुमारी, दो पुत्री श्रुति सिंह, साक्षी सिंह समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये.
कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में पुलिस पदाधिकारियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
