BHAGALPUR जिला एसटीएफ के साथ जीआरपी चलायेगी सर्च अभियान

भागलपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी भागलपुर की टीम रेलवे परिसर में होने वाले सर्च अभियान आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के साथ करेगी.

By AMIT KR SINHA | April 30, 2026 1:17 PM

भागलपुर से ललित किशाेर मिश्र की रिपोर्ट BHGALPUR NEWS :

भागलपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी भागलपुर की टीम रेलवे परिसर में होने वाले सर्च अभियान आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के साथ करेगी. लेकिन रेलवे से संबंधित शहरी क्षेत्र में रहने वाले अपराधियाें की गिरफ्तारी व उसके खिलाफ सर्च अभियान जिला एसटीएफ की टीम के साथ करेगी. इसके लिए पटना के एसटीएफ के वरीय पदाधिकारियों से इसको लेकर बात चल रही है. जल्द ही जिला एसटीएफ की टीम के साथ जीआरपी संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलायेगी.

जिला एसटीएफ को जिले व शहरी क्षेत्र के मोहल्ले के बारे में रहती है जानकारी

जीआरपी को जिला एसटीएफ के साथ जिले व शहरी क्षेत्र में छापेमारी करने में काफी सहूलियत होगी. कारण जिला एसटीएफ को शहर के जिले के सभी मोहल्ले के बारे में जानकारी होती है. इसलिए जीआरपी इस टीम के साथ रेलवे के बाहरी क्षेत्र में अपराधियों को पकड़ने के लिए जिला एसटीएफ के साथ सर्च अभियान चलायेगी.

कुख्यात नाढ़ा मियां की गिरफ्तारी के लिए नागपुर जायेगी एक टीम

रेल यात्रियों के सामानों जेवरातों के लूट मामले में फरार कुख्यात नाढ़ा मियां के नागपुर जाने की सूचना को लेकर जीआरपी एक टीम नागपुर भेजने की तैयारी में हैं. जल्द ही एक टीम नागपुर के लिए रवाना होगी. वहीं इस गिरोह के दो अपराधियों की गिरफ्तारी में जीआरपी ने कुछ दिन पहले सफलता पायी है. बचे सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है.