भादो उत्सव पर श्री राणी सती दादी जी का हुआ भव्य पूजा-शृंगार
श्री दादी जी सेवा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय भादो उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को राणी सती मंदिर परिसर में मेला लगा रहा.
-पूजा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
वरीय संवाददाता, भागलपुर
मेले में खान-पान की सामग्रियां सहित खिलौने के दुकान सजी रही
मेले में खान-पान के सहित बच्चों के खिलौने आदि की भी दुकानें सजी हुई थी. गोलगप्पे और समोसे की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही. देर शाम मंदिर परिसर स्थित बाबा भोलेनाथ का फूलों आदि से भव्य शृंगार किया गया. यह आयोजन मां जगदंबा के प्राकृट्य के उत्सव पर मनाया जाता है.
यहां भी हुआ भादो अमावस महोत्सव बिन्दल कुल देवी सेवा समिति भागलपुर की ओर से भी दो दिवसीय भादो अमावस महोत्सव का आयोजन स्टेशन चौक समीप श्री राधाकृष्ण ठाकुरवाड़ी धोली सती दादी मंदिर बाजोरिया गली में किया गया. इस अवसर पर श्री धोली सती दादी जी का भव्य शृंगार किया गया. महा मंगलपाठ का आयोजन हुआ. कोलकाता की प्रसिद्ध मंगलपाठ वाचिका ममता सर्राफ ने अपने सहयोगी के साथ पाठ किया. इस अवसर पर अध्यक्ष पवन सर्राफ, संयोजक राकेश सर्राफ, संरक्षक दिलीप सर्राफ, सचिव राजेश कुमार सर्राफ, मीडिया प्रभारी रवि सर्राफ आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
