TMBU Bhagalpur : पार्ट थ्री परीक्षा फॉर्म भरने से रोके जाने पर छात्राओं ने किया विरोध
टीएमबीयू में स्नातक 2021-24 पार्ट थ्री का परीक्षा फॉर्म भरना शुरू हो गया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 9, 2024 6:43 PM
टीएमबीयू में स्नातक 2021-24 पार्ट थ्री का परीक्षा फॉर्म भरना शुरू हो गया है. बिना विलंब शुल्क के आठ से 15 अप्रैल तक फॉर्म भरायेगा, जबकि विलंब शुल्क के साथ 18 से 20 अप्रैल तक फॉर्म जमा लिये जायेंगे. दूसरी ओर पार्ट थ्री परीक्षा फॉर्म भरने से रोके जाने पर एसएम कॉलेज की कुछ छााओं ने विरोध दर्ज कराया है. कहना है कि वे लोग पार्ट वन में प्रमोटेड हैं. पार्ट टू का रिजल्ट विवि में पेंडिंग है. वहीं, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले को लेकर विवि परीक्षा नियंत्रक से बात हुई है. उन्होंने कहा कि दोनों पार्ट में एक पार्ट क्लियर होना चाहिए. नियमानुसार तभी पार्ट थ्री का परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. ऐसे में किसी का पार्ट वन में प्रमोटेड व पार्ट टू में फेल है. नियमानुसार परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकते हैं.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:24 PM
July 6, 2026 9:52 PM
July 6, 2026 10:33 AM
July 6, 2026 3:25 PM
July 6, 2026 9:33 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 1:41 PM
July 6, 2026 6:09 AM
