गंगानदी का जलस्तर 52 सेमी व कोसी का 48 सेमी बढ़ा
गंगानदी का जलस्तर 52 सेमी व कोसी का 48 सेमी बढ़ा
By Prabhat Khabar News Desk |
July 10, 2024 9:36 PM
भागलपुर . बिहार समेत उत्तर प्रदेश, नेपाल समेत अन्य राज्यों में हो रही झमाझम बारिश का असर गंगा व कोसी नदी के जलस्तर पर पड़ रहा है. जलसंसाधन विभाग पटना द्वारा जारी फॉरकास्ट के अनुसार बुधवार को दोपहर दो बजे तक भागलपुर में गंगानदी का जलस्तर में 52 सेंटीमीटर व कहलगांव में 48 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई. भागलपुर का जलस्तर बढ़कर 29.08 मीटर तक पहुंच गया. जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से 4.60 मीटर नीचे है. इधर, नवगछिया अनुमंडल के सीमा पर स्थित कुरसेला पुल के पास कोसी नदी के जलस्तर में 48 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई. यहां पर जलस्तर बढ़कर 27.82 मीटर तक पहुंच गया. जो खतरे के निशान 30 मीटर से अभी भी 2.18 मीटर कम है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:24 PM
July 6, 2026 9:52 PM
July 6, 2026 10:33 AM
July 6, 2026 3:25 PM
July 6, 2026 9:33 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 1:41 PM
July 6, 2026 6:09 AM
