bhagalpur news. शिक्षक ने पूर्व डिमांस्ट्रेटर व पीजी के सहायक पर लगाया गंभीर आरोप
टीएमबीयू में विशेष अवकाश पर चले रहे शिक्षक प्रमाेद कुमार ने टीएनबी काॅलेज के पूर्व डिमांस्ट्रेटर विरेंद्र कुमार मिश्रा व एक पीजी विभाग के सहायक पर गंभीर आरोप लगाया है
टीएमबीयू में विशेष अवकाश पर चले रहे शिक्षक प्रमाेद कुमार ने टीएनबी काॅलेज के पूर्व डिमांस्ट्रेटर विरेंद्र कुमार मिश्रा व एक पीजी विभाग के सहायक पर गंभीर आरोप लगाया है. मामले को लेकर रजिस्ट्रार से लिखित शिकायत की है. शिक्षक वर्तमान में विशेष अवकाश पर पूर्णिया विवि में शिक्षक पद पर सेवा दे रहे हैं. शिक्षक का परिवार 24 परगना प्राेफेसर काॅलाेनी स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता है. कहा है कि सहायक उनके परिवार काे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. मैं दिव्यांग हूं, सहायक व उनकी पत्नी मुझे लंगड़ा बुलाते हैं. वे स्थानीय हैं इसलिए बार-बार धमकी देते हैं. 30 जनवरी काे भी रात में असामाजिक तत्वाें से धमकी दिलाई गयी. शिक्षक ने कहा कि उनके बच्चे भागलपुर के ही शिक्षण संस्थानाें में पढ़ाई करते हैं. इसलिए उन्हें खतरा हाे सकता है. शिक्षक ने पूर्व डिमांस्ट्रेटर पर भी चार फरवरी काे सरेआम उनकी पत्नी काे अपमानित करने व उनकी पत्नी व बच्ची पर गलत दृष्टि रखने का आरोप लगाया है.
लगाये गये सभी आरोप निराधार व गलत : विरेंद्र मिश्रा
