Bhagalpur News. लोकनृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
लोकनृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध.
सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ताल नृत्य संस्थान की ओर से रविवार को कला केंद्र परिसर में आयोजित दो दिवसीय लोक उत्सव 2026 का रंगारंग समापन हो गया. अंग जनपद की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों की मनभावन प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया.
यह समारोह सुप्रसिद्ध लोक गायिका दिवंगत शारदा सिन्हा को समर्पित रहा. कार्यक्रम की शुरुआत उनके गाये लोकगीत पर प्रस्तुत मन भावन नृत्य से ही हुई. मुख्य उत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से अंग जनपद की प्राचीन लोक संस्कृति और देश की पारंपरिक विरासत को जीवंत कर दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ वीणा यादव, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, शिक्षाविद् राजीव कांत मिश्रा, डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ ज्योति चौधरी और रेणु भारती ने किया.
