Bhagalpur News: टीएमबीयू, गर्ल्स हॉस्टल व प्रोफेसर कॉलोनी में फिर फैलने लगा बाढ़ का पानी
टीएमबीयू, गर्ल्स हॉस्टल व प्रोफेसर कॉलोनी में फिर फैलने लगा बाढ़ का पानी
By SANJIV KUMAR |
September 11, 2025 11:23 PM
वरीय संवाददाता, भागलपुर
गंगा में जलस्तर बढ़ने से फिर से टीएमबीयू कैंपस, लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी व पीजी गर्ल्स हॉस्टल कैंपस में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. गुरुवार को विवि के सीनेट हॉल के सामने सड़क को पार कर पानी बहने लगा है. विवि के साइकिल स्टैंड में भी पानी घुस गया है.पीजी गर्ल्स हॉस्टल कैंपस से बाहर पानी फैलने लगा है. प्रोफेसर कॉलोनी के सरकारी आवास में रह रहे शिक्षक डॉ केके मंडल ने बताया कि तीसरी बार बाढ़ का पानी लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी कैंपस में फैलने लगा है. उनके कैंपस में भी पानी घुटने से ऊपर जमा है. पानी तेजी से फैल रहा है. उन्होंने कहा कि पानी के बीच से ही आना जाना पड़ रहा है. ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:24 PM
July 6, 2026 9:52 PM
July 6, 2026 10:33 AM
July 6, 2026 3:25 PM
July 6, 2026 9:33 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 1:41 PM
July 6, 2026 6:09 AM
