आज भागलपुर आयेंगे ऊर्जा विभाग के सचिव, विद्युत आपूर्ति अंचल कार्यालय का करेंगे निरीक्षण

. ऊर्जा विभाग के सचिव एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय यादव रविवार को भागलपुर के दौरे पर रहेंगे. उनके आगमन को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

By BRAJESH NANDAN MAD | May 31, 2026 12:46 PM

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

भागलपुर. ऊर्जा विभाग के सचिव एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय यादव रविवार को भागलपुर के दौरे पर रहेंगे. उनके आगमन को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सबसे पहले समाहरणालय में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की श्रावणी मेला-2026 की तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद सचिव दोपहर तीन बजे विद्युत आपूर्ति अंचल, भागलपुर कार्यालय पहुंचेंगे. यहां वह कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे. बैठक में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, लंबित योजनाओं और उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा किये जाने की संभावना है.

इसके बाद वह क्षेत्रीय भ्रमण कर जमीनी स्तर पर विद्युत सेवाओं की स्थिति का जायजा लेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब चार बजे वह पटना के लिए रवाना हो जायेंगे. ऊर्जा विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है.