[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर Bhagalpur news चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वृद्ध गिरा, रेफर

Bhagalpur news चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वृद्ध गिरा, रेफर

0
Bhagalpur news चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वृद्ध गिरा, रेफर

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात देवघर-जमालपुर डीएमयू ट्रेन से उतरने के दौरान एक वृद्ध यात्री का पैर फिसल गया, जिससे वह प्लेटफॉर्म और रेल पटरी के बीच गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. रात नौ बजे देवघर-जमालपुर डीएमयू सुलतानगंज स्टेशन पर पहुंची थी. इस दौरान ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे एक वृद्ध अचानक संतुलन खो बैठे और फिसलकर प्लेटफॉर्म व पटरी के बीच जा गिरे. सूचना मिलते ही आरपीएफ औरजीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे. जवानों ने घायल वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज पहुंचाया. चिकित्सकों प्राथमिक उपचार वृद्ध हालत नाजुक देख मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. घायल वृद्ध की पहचान दामोदर पंडित के रूप में हुई है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. युवक की

पिटाई, गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र बनिया गांव में खेत में भैंस चराने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया. आपसी विवाद में हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया है. बनिया गांव के महेंद्र सिंह का पुत्र अरुण कुमार का आरोप है कि भवानीपुर गांव के कुछ भैंस पालक अक्सर उनके खेत में भैंस छोड़ देते थे, जिससे फसल को नुकसान पहुंचता था. शनिवार को इसी बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने लाठी-डंडे से अरुण कुमार की जमकर पिटाई कर दी. घायल अरुण कुमार को रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे जांच के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. अनुमंडल अस्पताल में जांच और उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel