सप्ताह भर से बंद डायलिसिस सेवा आज हो सकता है बहाल

मायागंज अस्पताल में सप्ताह भर से बंद डायलिसिस सेवा मंगलवार से शुरू होने की उम्मीद है

By ATUL KUMAR | June 2, 2026 12:23 PM

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

मायागंज अस्पताल में सप्ताह भर से बंद डायलिसिस सेवा मंगलवार से शुरू होने की उम्मीद है. अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस सेवा कई दिनों से बंद है. इस कारण रोजाना 10 से 15 मरीजों की डायलिसिस नहीं हो रही है. मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ एचपी दुबे ने बताया कि मंगलवार से मरीजों का डायलिसिस शुरू हो जाएगा. डायलिसिस के लिए जरूरी पानी की आपूर्ति के लिए फिल्टर का काम पूरा कर लिया जाएगा. बताया कि डायलिसिस सेंटर में जेनसेट से करंट की आपूर्ति में समस्या हो रही थी, इसके अर्थिंग को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.