bhagalpur news. टीएमबीयू के अनुश्रवण समिति में एथलेटिक्स व हैंडबॉल के प्रतिनिधियों को जोड़ने की मांग

विश्वविद्यालय स्तर पर अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है

By ATUL KUMAR | May 15, 2026 12:59 AM

राष्ट्रीय जनता दल की छात्र इकाई एसएसएआइ के प्रदेश महासचिव उमर ताज अंसारी ने बयान जारी कर कहा कि टीएमबीयू में खेल की गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है. कुल 15 लोगों के नाम जो विभिन्न खेलों से आते हैं. इसमें एक प्रमुख खेल एथलेटिक्स है. उसे कमेटी में एथलेटिक्स खेल के प्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया गया है. उमर ताज अंसारी ने कहा कि दुर्भाग्य है कि जो खेल समाज में लगातार बदलाव ला रहे हैं. एथलीट के माध्यम से गरीब बच्चे अपने प्रतिभा को बिखेर रहे हैं. उन्हें टीएमबीयू वंचित रखा है. कमेटी में हैंडबॉल के प्रतिनिधियों को भी छोड़ दिया गया, जो कहीं से सही नहीं है. मांग की है कि टीएमबीयू उस पत्र को वापस ले. सभी तरह के खेलो से जुड़े प्रतिनिधियों संघों और संगठनों से बातचीत के बाद ही कमेटी गठित करे.