शादी समारोह के दौरान मारपीट मामले में काउंटर केस दर्ज
बाइपास थाना क्षेत्र के दोगच्छी गांव में बारात के स्वागत के दौरान हुई मारपीट की घटना में अब दूसरा पक्ष भी सामने आया है
By ATUL KUMAR |
June 13, 2026 11:48 AM
भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट
बाइपास थाना क्षेत्र के दोगच्छी गांव में बारात के स्वागत के दौरान हुई मारपीट की घटना में अब दूसरा पक्ष भी सामने आया है. दोगच्छी निवासी शहवान ने बाइपास थाना में आवेदन देकर गांव के सात लोगों पर मारपीट, चाकूबाजी, लूटपाट और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है. आवेदन में बताया कि 10 जून की रात करीब भाई फुरकान अन्य युवकों के साथ बारातियों के स्वागत के लिए डुगडुगी टोली के पास गया था. इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने फुरकान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान जहांगीर ने फुरकान के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है. बता दें कि मामले में सन्नो ने पहले ही प्राथमिकी दर्ज करायी थी....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:24 PM
July 6, 2026 9:52 PM
July 6, 2026 10:33 AM
July 6, 2026 3:25 PM
July 6, 2026 9:33 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 1:41 PM
July 6, 2026 6:09 AM
