Bhagalpur. स्थानांतरित सभी 44 पुलिस पदाधिकारियों ने अपने कार्यस्थल पर दिया योगदान

जिले में स्थानांतरित किये गये कुल 44 पुलिस पदाधिकारियों ने अपने - अपने नये कार्यस्थलों पर योगदान दे दिया है.

By BRAJESH NANDAN MAD | May 17, 2026 9:05 AM

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट

भागलपुर. जिले में स्थानांतरित किये गये कुल 44 पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने नये कार्यस्थलों पर योगदान दे दिया है. जानकारी मिली है कि शहर के जोगसर, मोजाहिदपुर, तातारपुर, बरारी, तिलकामांझी, कोतवाली के अलावा सबौर थाने में भी नये थानाध्यक्षों ने योगदान दे दिया है. जानकारी मिली है कि योगदान देने के साथ ही नये थानाध्यक्षों ने थानों के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार किया है.