[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर मारवाड़ी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री का अभिनंदन

मारवाड़ी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री का अभिनंदन

0
मारवाड़ी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री का अभिनंदन

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया व राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश पति तोदी के नवगछिया आगमन पर स्थानीय बाल भारती, पोस्ट आफिस रोड में अभिनंदन किया गया. नवगछिया के मारवाड़ी सम्मेलन के आजीवन सदस्यों के साथ बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रादेशिक अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल, मुकेश कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित थे. शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ, विनोद केजरीवाल, पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, प्रदीप कुमार जैन, सीमा रूंगटा, कांता केजरीवाल, विनय सर्राफ, अशोक कुमार केडिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मंच संचालन विनोद केजरीवाल ने किया. शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, प्रादेशिक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा तथा सम्मेलन के प्रति निष्ठा रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ना होगा, तभी हमारा विकास होगा. शिक्षा समिति मेघावी व जरूरत मंद विद्यार्थियों को आर्थिक मदद करती है. कार्यक्रम में कमलेश अग्रवाल, अशोक कुमार केडिया, प्रदीप कुमार लाठ, विश्वनाथ यादुका, प्रवीण कुमार केजरीवाल, दयाराम चौधरी, ओम प्रकाश चिरानिया, अशोक कुमार सर्राफ, सुरेश हिसारिया, विद्यासागर सर्राफ, नवीन कुमार केजरीवाल, श्रुति रूंगटा, भगवती पंसारी, अनुराधा पंसारी, मंजू केडिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

बस चालक व बाइक सवार में विवाद पुलिस की सक्रियता से टला

पीरपैंती इशीपुर थाना पुलिस की सक्रियता से रविवार को बस चालक व बाइक सवारों के बीच संघर्ष नहीं हो सका. रविवार को एनटीपीसी थानाक्षेत्र के नंदलालपुर के पास बाइक सवार युवकों व बस चालक में साइड लेने के सवाल पर झड़प हो गयी. बाइक सवारों ने अपने सहयोगियों के साथ बस को खदेड़ कर, इशीपुर थानाक्षेत्र के बाराहाट बाजार में रोका व पुनः झड़प शुरू कर दी तब तक इसकी सूचना किसी ने इशीपुर थानाध्यक्ष पुनि रविशंकर को दी.उन्होंने तत्काल सदलबल घटनास्थल पहुंच दोनों गुटों के लोगों को समझा-बुझाकर मामला को शांत किया. पुलिस सक्रिय भूमिका नही निभाती, तो किसी अप्रिय वारदात से इनकार नहीं किया जा सकता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel