[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटन जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एफसीआइ, ब्लू स्टार व भंवर पोखर सीसी विजयी

पटन जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एफसीआइ, ब्लू स्टार व भंवर पोखर सीसी विजयी

0
पटन जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एफसीआइ, ब्लू स्टार व भंवर पोखर सीसी विजयी

पटना. पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गये मुकाबलों एफसीआइ, ब्लू स्टार और भंवर पोखर सीसी ने जीत हासिल की. एफसीआइ ने एमएम सीसी को 76, ब्लू स्टार ने कदमकुआं सीसी को 58 जबकि भंवर पोखर सीसी ने पीरमुहानी सीसी को एक विकेट से हराया. खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गये मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए एफसीआइ ने नितीन (77 रन) और प्रकाश कुमार (67 रन) के अर्धशतकों की मदद से 25 ओवर में 3 विकेट पर 223 रन बनाये. जवाब में एनएमसीसी की टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन बना कर ऑलआउट हो गयी. एफसीआइ के आशीष कुमार ने पांच विकेट चटकाये. आशीष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मनोज कमलिया स्टेडियम में खेले गये मैच में ब्लू स्टार सीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाये. जवाब में कदमकुआं सीसी की टीम 20.4 ओवर में 100 रन ही बना सकी. विजेता टीम के गुड्डू (नौ रन, तीन विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी में खेले गये मैच में पीरमुहानी सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.2 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बनाये. जवाब में भंवर पोखर सीसी की टीम 24.1 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया. विजेता टीम के जेपी (27 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel