[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. राज्य जाति आयोग ने कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ कुलपति को बुलाया

bhagalpur news. राज्य जाति आयोग ने कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ कुलपति को बुलाया

0

टीएमबीयू पीजी गांधी विचार विभाग के हेड डॉ अमित रंजन सिंह व सहायक उमेश कुमार दास के बीच हुए विवाद का मामला राज्य अनुसूचित जाति आयोग तक पहुंच गया है. ऐसे में हेड की परेशानी और बढ़ सकती है. उमेश कुमार ने जाति सूचक गाली देने सहित मानसिक उत्पीड़न मामले को लेकर राज्य अनुसूचित जाति आयोग को शिकायत की है. इस बाबत आयोग के सदस्य संजय कुमार ने टीएमबीयू के कुलपति को मामले में कार्रवाई करते हुए छह मार्च को आयोग में बुलाया है. उधर, मामले को लेकर विवि में बनी जांच कमेटी ने एक बैठक की है. कमेटी में कॉलेज इंस्पेक्टर साइंस प्रो रंजना संयोजक है. एमएएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवधेश रजक व सिंडिकेट सदस्य डॉ शंभु दयाल खेतान सदस्य है. विवि प्रशासन ने कमेटी से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने कहा, प्राथमिकी दर्ज नहीं करना खेदजनक

साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर को भी पत्र लिखा कि पीड़ित द्वारा एससी-एसटी थाना में शिकायत किये जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी, जो प्रश्नात्मक तथा खेदजनक है. कहा कि मामले में संज्ञान लेते हुए एससी-एसटी एक्ट की धारा तथा अन्य संगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाये. मामले में की गयी कार्रवाई से आयोग को 10 दिनों के भीतर निश्चित रूप से अवगत करना सुनिश्चित किया जाये.

शिकायत पत्र में लगाया आरोप

गांधी विचार विभाग के सहायक उमेश कुमार दास ने आयोग को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि विभागाध्यक्ष द्वारा बार-बार जाति सूचक गाली देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. आरोप लगाया कि नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दी जाती है. इससे परिवादी गहरे मानसिक अवसाद में है. इस कारण से इलाजरत है. साथ ही परिवादी ने आवेदन में कहा कि मामले में एससी-एसटी थाना में मामले में लिखित शिकायत करने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel