[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर bhagalpur news. आयुष के 157 रन के बदौलत जुमई चार विकेट से पराजित

bhagalpur news. आयुष के 157 रन के बदौलत जुमई चार विकेट से पराजित

0

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी में शनिवार को खेले गये लीग मुकाबले में लखीसराय मेंस सीनियर ने जमुई मेंस सीनियर को छह विकेट से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर लखीसराय टीम के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई टीम ने 48.2 ओवर में 311 रन बनाया. जमुई की ओर से विशाल ने 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली. लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक कुमार व अमन ने दो-दो विकेट चटकाये. 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम ने 45.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. लखीसराय की जीत के हीरो रहे आयुष ने 157 रनों की शानदार पारी खेली. इसमें 25 चौके शामिल रहे. उनके अलावा अमित ने नाबाद 46 व रवि कुमार ने 41 रनों का योगदान दिया. जमुई की ओर से गेंदबाजी में शिव ने दो विकेट झटके. वहीं, अमन व कमलेश ने एक-एक विकेट हासिल किया. आयुष विजय रंजन को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच में अंपायर वेद प्रकाश व अमरेंद्र पांडेय हैं. स्कोरर में अंकित व शिवम थे. ऑब्जर्वर में एमसीए लेवल टू कोच संजय कुमार मौजूद थे. रविवार को मुंगेर व लखीसराय के बीच मुकाबला होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel