भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट
Builder Body Found: भागलपुर शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित एक कार्यालय से बिल्डर का शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक की पहचान नीलकंठ नगर, हवाई अड्डा के समीप रहने वाले बजरंगी के रूप में हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Builder Body Found: पत्नी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस
जानकारी के अनुसार, काफी देर तक फोन करने के बावजूद बजरंगी ने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद उनकी पत्नी कार्यालय पहुंचीं, लेकिन कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद मामले की सूचना तिलकामांझी थाना पुलिस को दी गई.
बंद कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बंद दरवाजे को तोड़कर कार्यालय के भीतर प्रवेश किया. अंदर कमरे में बजरंगी का शव पड़ामिला. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया.
ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा
मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी जांच टीम
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. जांच टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिस्थितियों का बारीकी से अध्ययन कर रही है. साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी तस्वीर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है.
ये भी पढ़ें : भागलपुर समेत 5 जिलों के नए डिग्री कॉलेजों के लिए जल्द शुरू होगी पिंक बस सेवा
