bhagalpur news. भागलपुर की ऐतिहासिक जीत, लखीसराय को 206 रन से रौंदा
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी के अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड में खेले गये लीग मुकाबले में भागलपुर मेन्स सीनियर टीम ने लखीसराय मेन्स सीनियर को 206 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी के अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड में खेले गये लीग मुकाबले में भागलपुर मेन्स सीनियर टीम ने लखीसराय मेन्स सीनियर को 206 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर भागलपुर की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 353 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भागलपुर की ओर से विकास यादव ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 150 गेंदों पर नाबाद 159 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी पारी में 16 चौके और दो छक्के शामिल रहे. बासुकीनाथ मिश्रा ने 60 गेंदों पर 71 रन बनाये, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे. वहीं सूर्या ने मात्र 19 गेंदों पर 38 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
विकाश यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच में अंपायर की भूमिका में वेद प्रकाश व अमरिंदर पांडेय रहे. स्कोरर के रूप में अंकित अमित राज व शिवम कुमार ने जिम्मेदारी निभायी. वहीं ऑब्जर्वर के रूप में एनसीए लेवल-टू और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोच संजय कुमार उपस्थित थे.
