[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर भागलपुर में कलिया नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका

भागलपुर में कलिया नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका

0
भागलपुर में कलिया नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका
घटना की सूचना पर जांच करती पुलिस

सुलतानगंज (भागलपुर) से डबलू की रिपोर्ट:

Bhagalpur crime news: बाथ थाना क्षेत्र के कहरारिया पंचायत स्थित बड़हारा बहियार में कलिया नदी किनारे झाड़ियों से सोमवार को एक अज्ञात युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शव की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर कलिया नदी किनारे झाड़ियों में पड़े एक युवती के शव पर पड़ी. शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बाथ थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है. प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है. युवती के शरीर पर कई स्थानों पर चोट और खरोंच के निशान भी पाए गए हैं. शव को नदी किनारे झाड़ियों में फेंककर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया है.

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क किया जा रहा है तथा अन्य आवश्यक जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel