[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका चांदन ब्लॉक गेट पर खतरे की जड़ें, सूखे पेड़ बन रहे हादसे का कारण

चांदन ब्लॉक गेट पर खतरे की जड़ें, सूखे पेड़ बन रहे हादसे का कारण

0
चांदन ब्लॉक गेट पर खतरे की जड़ें, सूखे पेड़ बन रहे हादसे का कारण

चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Banka News : चांदन (बांका) प्रखंड क्षेत्र में देवघर-चांदन मुख्य सड़क किनारे और प्रखंड मुख्यालय गेट के पास खड़े सूखे पेड़ लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं. सिलजोरी मोड़ सहित कई स्थानों पर दो-दो विशालकाय सूखे पेड़ झुके हुए हैं, जो कभी भी गिरकर बड़ा हादसा कर सकते हैं. स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है.

सूखे पेड़ बन सकते हैं बड़े हादसे की वजह

प्रखंड मुख्यालय गेट के पास और सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों की हालत बेहद खतरनाक बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या आंधी में ये पेड़ कभी भी गिर सकते हैं. इससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों, वाहनों और आसपास मौजूद लोगों की जान को गंभीर खतरा है.

छोटी टहनियां भी बन रहीं खतरे का संकेत

ग्रामीणों के अनुसार सूखे पेड़ों से लगातार छोटी-छोटी टहनियां टूटकर गिरती रहती हैं. कई पेड़ों की मोटी डालें सड़क की ओर झुकी हुई हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है. इस मार्ग पर दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में खतरा और गंभीर हो जाता है.

स्थानीय लोगों में बढ़ी नाराजगी

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है. लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सूखे पेड़ों की कटाई कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके.

वन विभाग ने दी जानकारी

इस मामले में चांदन वनपाल ने बताया कि सड़क किनारे खड़े सभी सूखे पेड़ों की सूची बनाकर कटाई के लिए विभाग को भेज दी गई है. उन्होंने कहा कि जैसे ही वरीय अधिकारियों का आदेश प्राप्त होगा, पेड़ों की कटाई कर दी जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel