बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सरकारी पूजा के बाद खुले पट, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई.
By BRAJESH NANDAN MAD |
May 28, 2026 8:24 AM
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह पांच बजे सरकारी पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूजा के दौरान गंगाजल, फूल-फल और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक किया गया. महंत शिवनारायण गिरि के संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया. सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा-अर्चना और भक्तों की उपस्थिति से मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:24 PM
July 6, 2026 9:52 PM
July 6, 2026 10:33 AM
July 6, 2026 3:25 PM
July 6, 2026 9:33 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 1:41 PM
July 6, 2026 6:09 AM
