भक्तों के लिए खुले बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के पट, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में रविवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच सरकारी पूजा संपन्न हुई.
By BRAJESH NANDAN MAD |
May 31, 2026 8:28 AM
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में रविवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच सरकारी पूजा संपन्न हुई. सुबह पांच बजे मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें गंगाजल, पंचामृत, फूल और फलों से भगवान शिव का विधिवत अभिषेक किया गया. पूजा कार्यक्रम महंत शिवनारायण गिरि के निर्देशन में संपन्न हुआ, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-विधि करायी.मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. इसके बाद दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल गूंजता रहा....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:24 PM
July 6, 2026 9:52 PM
July 6, 2026 10:33 AM
July 6, 2026 3:25 PM
July 6, 2026 9:33 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 7:16 AM
July 6, 2026 1:41 PM
July 6, 2026 6:09 AM
