गंगाजल और पंचामृत से हुआ बाबा बूढ़ानाथ का अभिषेक, श्रद्धालुओं के लिए खुले पट

प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में शुक्रवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच सरकारी पूजा संपन्न हुई.

By BRAJESH NANDAN MAD | June 12, 2026 8:24 AM

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर: प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में शुक्रवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच सरकारी पूजा संपन्न हुई. सुबह पांच बजे मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का गंगाजल, पंचामृत, फूल और फलों से अभिषेक किया गया. पूजा-अर्चना का संचालन महंत शिवनारायण गिरि के निर्देशन में हुआ, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया. मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया. सरकारी पूजा के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इसके बाद दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही. पूजा-अर्चना और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया.