Bhagalpur नवगछिया में पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज

नवगछिया पुलिस जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

By AMIT KR SINHA | April 28, 2026 2:21 PM

नवगछिया से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट : Bhagalpur News : नवगछिया पुलिस जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत स्थित नन्हकार गांव में एक बुजुर्ग महिला पर उनके ही परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल महिला की पहचान रीता देवी, पति गणेश शाह, के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले परिवार में चचेरी बहन की शादी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. हालांकि उस वक्त मामला शांत हो गया था, लेकिन विवाद अंदर ही अंदर बढ़ता रहा.मंगलवार सुबह जब रीता देवी अपने घर के बाहर बैठी थीं, तभी उनके बड़े बाबू का बेटा अचानक वहां पहुंचा और बिना किसी पूर्व सूचना के उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गईं. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. इसी बीच परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी. मौके पर पहुंची 112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सुरक्षित मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. कहते हैं अधिकारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इलाके में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है. उमेश उरांव, 112 में पदस्थापित, नवगछिया