निरीक्षण के दौरान बिना बताये स्कूल से गायब रहने वाले 24 शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. सभी का एक दिन का वेतन काटा गया है. गायब रहने वाले शिक्षकों में नवगछिया के 2, नारायणपुर के 3, रंगरा चौक के एक, जगदीशपुर के एक और कहलगांव के 17 शिक्षक शामिल हैं. गौरतलब है कि नये सत्र 2024-25 के पहले दिन से ही स्कूलों के गहन निरीक्षण के लिए प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक 225 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम तैयार की गयी है.