[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बेतिया : मां की हार्ट अटैक से मौत से दुखी बेटे ने भी 24 घंटे में तोड़ दिया दम

बेतिया : मां की हार्ट अटैक से मौत से दुखी बेटे ने भी 24 घंटे में तोड़ दिया दम

0
बेतिया : मां की हार्ट अटैक से मौत से दुखी बेटे ने भी 24 घंटे में तोड़ दिया दम

योगापट्टी (बेतिया). एक युवक को अपनी मां से इतना लगाव था कि वह उनकी मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सका. मां की हार्ट अटैक से मौत होने के 24 घंटे के भीतर उसने भी दम तोड़ दिया. युवक को भी हार्ट अटैक आया था. मामला बेतिया के परेगवा गांव का है. योगापट्टी प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के परेगवा गांव निवासी 55 वर्षीय सरस्वती देवी का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके निधन को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि छोटे बेटे 28 वर्षीय दिवाकर कुमार की मंगलवार को मौत हो गयी. मृतक युवक के पिता रामेश्वर महतो ने बताया कि उनका बेटा सदमे में था. वह उसे भी हृदयाघात आया और वह जमीन पर गिर पड़ा. उसे अस्पताल ले गये लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनके शव को गांव लाया गया. जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में लोग उनके घर पर एकत्रित हो गए. सभी इस घटना से गमगीन दिखे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel