[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार भागलपुर बरहरवा स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल से 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बरहरवा स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल से 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0
बरहरवा स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल से 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट : मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है. बड़हरवा रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल से करीब 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद की गयी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10.50 लाख रुपये आंकी गई है. मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

ऑपरेशन नारकोस के तहत हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नारकोस के तहत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान आरपीएफ पोस्ट बड़हरवा को गुप्त सूचना मिली कि ब्रह्मपुत्र मेल से नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है.

AC कोच में हुई जांच

सूचना के आधार पर आरपीएफ, सीआईबी मालदा और सीडीपीएस मालदा की संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 15658 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के बी-5 कोच में जांच अभियान चलाया. तलाशी के दौरान दो संदिग्ध यात्रियों को रोका गया.

दो पैकेट में छिपाकर रखी गई थी अफीम

गहन जांच के दौरान एक आरोपी के पास से दो पैकेटों में छिपाकर रखी गई लगभग 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई. अधिकारियों के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अवैध बाजार कीमत करीब 10.50 लाख रुपये है.

जीआरपी को सौंपे गये आरोपित

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को बरामद अफीम के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी बड़हरवा को सौंप दिया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

भागलपुर स्टेशन पर भी शराब के साथ दो तस्कर पकड़े गये

इधर रेलवे सुरक्षा बल भागलपुर की टीम ने आरपीएफ इंस्पेक्टर ए.के. गिरि के नेतृत्व में भागलपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक दर्जन से अधिक विदेशी शराब बरामद की गई है.

शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी

आरपीएफ दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानकारी जुटाई जा रही है कि शराब कहां से लाई गई और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी. रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में जांच अभियान लगातार तेज किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel