[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तमिलनाडु के सीएम विजय ने किया कैबिनेट का विस्तार, दो कांग्रेसी सहित 23 मंत्रियों ने ली शपथ

तमिलनाडु के सीएम विजय ने किया कैबिनेट का विस्तार, दो कांग्रेसी सहित 23 मंत्रियों ने ली शपथ

0
तमिलनाडु के सीएम विजय ने किया कैबिनेट का विस्तार, दो कांग्रेसी सहित 23 मंत्रियों ने ली शपथ
तमिलनाडु कैबिनेट के विस्तार के मौके पर सीएम विजय

Tamil Nadu Cabinet : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया है और अपने मंत्रिमंडल में 23 मंत्रियों को शामिल किया है. 23 सदस्यीय इस मंत्रिमंडल में 21 विधायक टीवीके (तमिलगा वेत्री कजगम) और 2 विधायक कांग्रेस पार्टी से हैं.

सरकार बनाने के दो हफ्ते बाद विजय ने 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया

सीएम विजय ने सरकार गठन के दो हफ्ते बाद अपने मंत्रिमंडल में 23 मंत्रियों को शामिल किया है. इन मंत्रियों में दो मंत्री कांग्रेस पार्टी के हैं. तमिलनाडु के इतिहास में लगभग 60 साल बाद यह मौका आया है कि कांग्रेस के दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है. तमिलनाडु के मंत्रियों का शपथग्रहण सुबह 10 बजे लोकभवन में हुआ.

क्रमांकनेता का नामविधानसभा क्षेत्रपार्टी
1राजेश कुमार एसकिलियूरIndian National Congress
2पी विश्वनाथनमेलूरIndian National Congress
3श्रीनाथथूथुकुडीTVK
4कमली एसअविनाशीTVK
5सी. विजयलक्ष्मीकुमारपलायमTVK
6आर.वी. रंजीतकुमारकांचीपुरमTVK
7विनोथकुंभकोणमTVK
8राजीवथिरुवदनईTVK
9बी. राजकुमारकुड्डालोरTVK
10वी. गांधीराजअरक्कोणमTVK
11मथन राजा पीओट्टापिडारमTVK
12जेगादेश्वरी केराजपलायमTVK
13एम. विजय बालाजीइरोड ईस्टTVK
14लोगेश तमिलसेल्वन डीरासीपुरमTVK
15विजय तमिलन पार्थिबन एसेलम साउथTVK
16रमेशश्रीरंगमTVK
17कुमार आरवेलाचेरीTVK
18थेन्नारासु केश्रीपेरंबदूरTVK
19वी. संपत कुमारकोयंबटूर नॉर्थTVK
20मोहम्मद फरवास जेअरंथंगीTVK
21डी. सरथकुमारतांबरमTVK
22एन. मैरी विल्सनडॉ. राधाकृष्णन नगरTVK
23विग्नेश केकिनाथुकदावुTVK

10 मई को 9 मंत्रियों ने ली थी शपथ

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 10 मई को शपथ ली थी. उनकी सरकार को समर्थन देने का ऐलान सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने किया था, इसी वजह से उनके 5 विधायकों में से 2 को मंत्री पद मिला है. विजय के साथ 9 मंत्रियों ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ली थी.

वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर मंत्री बनने वाले विधायकों को बधाई दी

कांग्रेस के नेता वेणुगोपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि कांग्रेस 59 साल के लंबे गैप के बाद तमिलनाडु कैबिनेट में शामिल हो रही है. उन्होंने कैबिनेट में शामिल होने वाले दोनों नेताओं एस राजेश कुमार और पी विश्वनाथन को अपनी शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें : लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के बाद भी BCCI बना हुआ है प्राइवेट संस्था, अब CIC ने क्यों कहा RTI के तहत नहीं आता?

Previous article भरगामा में बिना जरूरत की पुलिया बनी जी का जंजाल: जयनगर पंचायत सरकार भवन के एप्रोच रोड निर्माण में बाधा, हटाने की मांग
Next article बरहरवा स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल से 2.1 किलोग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel