[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया पुलिस ने ढूंढ निकाले खोये हुए 44 स्मार्टफोन, लौटाई मुस्कान

पुलिस ने ढूंढ निकाले खोये हुए 44 स्मार्टफोन, लौटाई मुस्कान

0
पुलिस ने ढूंढ निकाले खोये हुए 44 स्मार्टफोन, लौटाई मुस्कान

बेतिया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत सोमवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम या चोरी हुए 44 लोगों का मोबाइल फोन ढूंढ कर उन्हें लौटाया. अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने लोगों को उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सौंपा. लंबे अरसे से गायब मोबाइल को फिर से प्राप्त कर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट गई. एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जून माह में 44 लोगों को मोबाइल फोन वापस दिया गया है. वापस किए गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 10 लाख रुपये है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में ये मोबाइल फोन चोरी या गुम हुए थे. लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. शिकायत के आलोक में मोबाइल फोन ढूंढ कर उन्हें वापस किया गया है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक गुम हुए 238 लोगों का मोबाइल फोन उन्हें वापस लौटाया गया है. इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 27 लाख रुपये है. एसपी ने कहा कि गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढने के लिए पुलिस कई तकनीक का उपयोग कर रही है. इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है. गुम होने के बाद फिर से मोबाइल प्राप्त करने वाले शोभा देवी समेत अन्य लोगों ने कहा कि मोबाइल फोन गुम हो जाने के बाद इसके मिलने की उम्मीद छोड़ दिए थे. काफी दिन बीत जाने के बाद अब यह जेहन से निकल गया था. अचानक पुलिस सूचना दी कि उनका मोबाइल मिल गया है आकर ले जाए. यह सुनकर काफी खुशी हुई. अपना मोबाइल फोन पाकर काफी अच्छा लग रहा है. बता दें कि गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढने के लिए पुलिस एक वेबसाइट लांच की है. मोबाइल फोन चोरी या गुम होने पर आमलोग अपने आधार नंबर और मोबाइल फोन का बिल व उससे संबंधित सारी डिटेल उक्त कॉलम में अपलोड करते है. पुलिस की आसूचना इकाई के टीम उसे चेक कर संबंधित व्यक्ति से बात कर वेरीफाई करती है. फिर संबंधित व्यक्ति को एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है. मोबाइल फोन मिलने के बाद उनसे संपर्क कर उन्हें उनका मोबाइल फोन लौटाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel