[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया प्रेमी ने छोड़ा साथ तो मोबाइल टावर पर चढ़ गई युवती, पुलिस ने बचाई जान

प्रेमी ने छोड़ा साथ तो मोबाइल टावर पर चढ़ गई युवती, पुलिस ने बचाई जान

0
प्रेमी ने छोड़ा साथ तो मोबाइल टावर पर चढ़ गई युवती, पुलिस ने बचाई जान
टॉवर पर चढ़ी युवती

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Girl Climbed Mobile Tower: बगहा नगर के बगहा-दो स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 25 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती का आरोप है कि उसके कथित पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया, मारपीट कर घर से निकाल दिया और दूसरी महिला से संबंध बना लिया. सूचना मिलने पर पटखौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया.

ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

मंदिर में शादी करने का दावा, फिर बदल गया रिश्ता

पुलिस के अनुसार युवती उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के घुघली की रहने वाली है. उसने आरोप लगाया कि बगहा-दो प्रखंड के मंगलपुर औसानी पंचायत निवासी विकास साहनी से उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी के दौरान हुई थी.

युवती का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ और वर्ष 2025 में मंदिर में शादी की. इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे.

बगहा पहुंची तो लगाया मारपीट और घर से निकालने का आरोप

युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद विकास अपने घर बगहा लौट आया और उससे दूरी बनाने लगा. उसने फोन पर बात करना भी बंद कर दिया.

युवती के अनुसार वह गुरुवार को बगहा पहुंची, जहां विकास ने उसके साथ मारपीट की, दुर्व्यवहार किया और घर से निकाल दिया. उसने यह भी आरोप लगाया कि विकास का किसी दूसरी महिला से संबंध है और इसी कारण वह उसे पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं कर रहा है.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

इंसाफ नहीं मिला तो चढ़ गई मोबाइल टावर पर

युवती का कहना है कि उसकी बात सुनने वाला कोई नहीं मिला. मानसिक तनाव और आक्रोश में वह शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई.

टावर पर युवती को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पटखौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. काफी देर तक समझाने और धैर्यपूर्वक बातचीत के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई.

इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई, जहां उससे पूरे मामले की जानकारी ली गई.

पुलिस क्या कह रही है?

पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया गया है. सभी तथ्यों की जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

फिलहाल युवती सुरक्षित है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel