[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया नेपाल में फिर टूटा डायवर्सन, पानी के बहाव में यात्री बस बही

नेपाल में फिर टूटा डायवर्सन, पानी के बहाव में यात्री बस बही

0
नेपाल में फिर टूटा डायवर्सन, पानी के बहाव में यात्री बस बही

वाल्मीकिनगर. पड़ोसी देश नेपाल के बर्दघाट नारायणगढ़ सड़क खंड के दाउन्ने में विनयी खोला में गुरुवार की रात बाढ़ आ जाने से डायवर्सन टूट गया. जिससे काठमांडू से नेपालगंज की तरफ जा रही एक यात्री बस रजिस्ट्रेशन नंबर भे 1 ख 4085 बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बह गया. इलाका पुलिस कार्यालय दुमकिबांस के इंस्पेक्टर राजन तिमिलसेना ने बताया कि बुधवार को विनयी खोला में बाढ़ आ जाने से डायवर्सन टूट गया था. जिसे मरम्मति कर गुरुवार की संध्या राजमार्ग पर आवागमन फिर से शुरू किया गया था. लेकिन आवागमन का सुचारू हुए दो घंटा के अंदर ही खोला में फिर से बाढ़ आ गया. जिससे डायवर्सन फिर से टूट गया और बाढ़ के पानी के तेज बहाव में एक यात्री बस को भी बहा ले गया. हालांकि जेसीबी मशीन तथा स्थानीय निवासियों के सहयोग से पानी के तेज बहाव में बह रही यात्री बस में सवार तीन बच्चे सहित सभी 38 यात्रियों को सकुशल निकाल लिया गया है. वहीं पूर्वी नवल-परासी जिला के डीएसपी मधु नेपाल ने बताया कि बर्दघाट नारायणगढ़ राजमार्ग पर लगभग 30 घंटे से यातायात ठप है. दाउन्ने राजमार्ग की अवस्था खराब होने की स्थिति को देखते हुए नारायणगढ़ काठमांडू की तरफ की यात्रा के लिए अन्य राजमार्ग का प्रयोग करने के लिए यात्रियों को सूचना जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel