[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Skin Care Tips: स्किन को बनाएं खूबसूरत, बस इन चीजों को करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: स्किन को बनाएं खूबसूरत, बस इन चीजों को करें इस्तेमाल

0
Skin Care Tips: स्किन को बनाएं खूबसूरत, बस इन चीजों को करें इस्तेमाल
skin care tips ( AI generated image)

Skin Care Tips: मौसम बदलने का असर स्किन पर भी पड़ता है. बरसात का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी समस्या भी बढ़ जाती है. नमी और उमस के कारण फेस डल नजर आता है. इस मौसम में चिपचिपाहट और ऑयली स्किन के कारण स्किन की चमक कम हो जाती है और त्वचा से जुड़ी परेशानी जैसे पिंपल, रैशेज हो सकते हैं. ऐसे में जरूरत है त्वचा का खास ख्याल रखने की. इस आर्टिकल से जानते हैं मानसून में स्किन को ग्लोइंग बनाने के तरीके के बारे में. आप इन तरीकों से फेस को फ्रेश बना सकते हैं और ये त्वचा को निखारने में भी मददगार है.

बेसन का करें इस्तेमाल

चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए और स्किन से जुड़ी परेसहनी को दूर करने के लिए आप बेसन से बने पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बेसन और दही को साथ में मिक्स करें और एक पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्ट को आप फेस पर लगाएं. इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर इसे पानी से साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: मानसून में स्किन रखें चमकदार, इन फेस पैक का करें यूज

एलोवेरा के यूज से मिलेगा फायदा

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप एलोवेरा और खीरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. खीरे का पेस्ट तैयार कर लें और इसमें एलोवेरा जेल को मिक्स करें. एलोवेरा और खीरा से तैयार पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे धो लें. इस फेस पैक का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेटेड रखता है.

दही से बनाएं फेस पैक

दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. ये त्वचा के लिए भी लाभदायक है. स्किन की ग्लो को बढ़ाने के लिए आप दही और चावल के आटे का इस्तेमाल करें. आप एक चम्मच चावल के आटे में दही को मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार कर लें. इस मिश्रण को आप स्किन पर अप्लाई करें. इसे 15 मिनट के लिए रहने दें और फिर पानी से साफ कर लें.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: मलाई से बने फेस पैक का कमाल, पाएं सॉफ्ट और ब्राइट स्किन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article जंगल सफारी के दौरान तेंदुआ सहित दिखे कई जंगली जानवर रोमांचित हुए पर्यटक
Next article नेपाल में फिर टूटा डायवर्सन, पानी के बहाव में यात्री बस बही
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel