[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया फोरलेन, स्टेडियम, डिग्री कॉलेज, पार्क व पॉवर ग्रिड की आधारशिला रखेंगे सीएम

फोरलेन, स्टेडियम, डिग्री कॉलेज, पार्क व पॉवर ग्रिड की आधारशिला रखेंगे सीएम

0
फोरलेन, स्टेडियम, डिग्री कॉलेज, पार्क व पॉवर ग्रिड की आधारशिला रखेंगे सीएम

बेतिया. आगामी 23 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक एवं राजनैतिक तौर पर तैयारियां आरंभ हो गयी हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 23 सितंबर को हवाई मार्ग से सीधे वाल्मीकिनगर आयेंगे. जहां वे प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं के योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. शिलान्यास के साथ ही जिले में पूर्ण हुई विभिन्न योजनाओं का उदघाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा. वाल्मीकिनगर में अन्य कई स्थलों का भी निरीक्षण करने की संभावना है. इसके बाद वे सीधे हवाई मार्ग से हीं बेतिया पहुंचेंगे. जहां ऑडिटोरियम में वे जीविका के अलावे एनडीए के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. इधर मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर भाजपा जदयू समेत एनडीए की संयुक्त बैठक भी संपन्न हुयी है. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ऑडिटोरियम समेत अन्य क्षेत्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. शनिवार को जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों का दल ऑडिटोरियम पहुंचा और यहां के वस्तु स्थिति का बारिकी से अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, पार्किंग स्थल, वीआईपी मार्ग, पेयजल और स्वच्छता जैसी व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकास मार्ग को सुगम बनाने, आमजन और विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था करने तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए हेल्पडेस्क उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. ——– शिलान्यास होने वाली योजनाएं एवं लागत राशि योजना का नाम प्राक्कलित राशि * बेतिया में स्टेडियम पुननिर्माण 53.99 करोड़ * डिग्री कॉलेज, मधुबनी 12.45 करोड़ * दोन नहर सेवा पथ 77.70 करोड़ * पावर ग्रीड 1 अरब 45 करोड़ * बरवत सेना पथरिघाट सड़क 73.16 करोड़ * लव कुश पार्क 51.54 करोड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel