[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया मुखर्जी जयंती कार्यक्रम में उठी फोरलेन सड़क और रेल लाइन की मांग, मंत्रियों ने दिया भरोसा

मुखर्जी जयंती कार्यक्रम में उठी फोरलेन सड़क और रेल लाइन की मांग, मंत्रियों ने दिया भरोसा

0
मुखर्जी जयंती कार्यक्रम में उठी फोरलेन सड़क और रेल लाइन की मांग, मंत्रियों ने दिया भरोसा
कार्यक्रम में मौजूद मंत्रीगण

Bettiah News: बेतिया के मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र और केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

केंद्र सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के विकास को नई गति दी है.

उन्होंने कहा कि बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और भविष्य में वहां भी पार्टी की सरकार बनने का विश्वास जताया.

बिहार में विकास और सुशासन पर जोर

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार की तस्वीर और तकदीर बदली है. सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है.

उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर नियंत्रण के साथ विकास और सुशासन के लिए लगातार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें उठीं

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं. प्रमुख मांगों में शामिल हैं—

  • मैनाटांड़-बेतिया मुख्य सड़क को फोरलेन बनाया जाए.
  • बेतिया–मैनाटांड़–भिखनाथोरी रेल लाइन का निर्माण कराया जाए.
  • मैनाटांड़ बाजार से अस्पताल रोड तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाए.
  • रमपुरवा से दिउलिया, सिंगसनी, चिउटाहा होते हुए पिरारी तक नई सड़क बनाई जाए.
  • पदमौल, दिउलिया, रमपुरवा बुनियाद और एक नंबर फॉल पर पुलों का निर्माण कराया जाए.

मंत्रियों ने इन मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया.

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में नरकटियागंज विधायक संजय पांडेय, नौतन विधायक नारायण प्रसाद, बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

समारोह के अंत में सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel