[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bagaha SP Inspection: थानों में फाइलों की पेंडेंसी देख भड़के एसपी, एक महीने में केस निष्पादन का अल्टीमेटम

Bagaha SP Inspection: थानों में फाइलों की पेंडेंसी देख भड़के एसपी, एक महीने में केस निष्पादन का अल्टीमेटम

Bagaha SP Inspection: थानों में फाइलों की पेंडेंसी देख भड़के एसपी, एक महीने में केस निष्पादन का अल्टीमेटम
थाना का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते एसपी

बगहा से चंद्र प्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha SP Inspection: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बुधवार की देर शाम गोबर्धना एवं चिउटाहां थाना का अलग-अलग औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थानों में लंबित कांडों की विस्तार से समीक्षा की गई और अनुसंधान कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए. अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा.

एक माह के भीतर निपटाएं अधिक से अधिक मामले

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित किया कि इस माह के भीतर अधिक से अधिक लंबित कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. उन्होंने कहा कि अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए. एसपी ने फाइलों को खुद खंगाला और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

जनता के साथ करें सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. थाने में आने वाले हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जानी चाहिए.

जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाने पर जोर

एसपी ने पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर संवाद मजबूत होने से छोटी समस्याओं का समय रहते समाधान संभव होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार या दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी. अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: दहेज प्रथा के खिलाफ जंग छेड़ेगी भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’, ट्रेलर हुआ आउट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel