[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया बगहा: जनसुनवाई में भूमि विवाद के मामलों की भरमार, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बगहा: जनसुनवाई में भूमि विवाद के मामलों की भरमार, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बगहा: जनसुनवाई में भूमि विवाद के मामलों की भरमार, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते एसपी व अन्य

बगहा से इजराइल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बगहा में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एसपी रामानंद कुमार कौशल के समक्ष रखीं. जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह और मारपीट से जुड़े मामलों की संख्या सबसे अधिक रही. इसके अलावा पुलिस कार्रवाई और अन्य शिकायतों से संबंधित आवेदन भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए. पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी आवेदनों की खुद समीक्षा की और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया.

निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश

जिन मामलों में विस्तृत जांच की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं को भेजते हुए निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जनसुनवाई के दौरान एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर पीड़ितों को समयबद्ध और न्यायसंगत राहत उपलब्ध कराई जाए.

पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा विश्वास

एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. नियमित रूप से आयोजित होने वाली जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और पुलिस व जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाना है. जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया. पुलिस प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि सभी लंबित मामलों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel