[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय लूट का विरोध करने पर सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

लूट का विरोध करने पर सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

0
लूट का विरोध करने पर सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

बेगूसराय

. जिले में बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी में लूट का विरोध करने पर सीएसपी संचालक को गोली मार दिया. गंभीर रूप से घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा चांदपुरा गांव की है. घायल युवक की पहचान नरेश राम के पुत्र विकास राम के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विकास घर से थोड़ी दूर पर प्राइवेट बैंक का सीएसपी खोलकर आधार कार्ड सहित अन्य माध्यम से लोगों का पैसा निकासी करता है. सोमवार की दोपहर में वह अपने सीएसपी पर बैठा हुआ था. इसी दौरान पहले एक बदमाश आए और पैसा निकालने के संबंध में पूछताछ किया. इसके बाद दो और बदमाश आ गए तथा अंदर प्रवेश कर काउंटर से पैसा निकाल लिया. विरोध करने पर दो गोली चलाई, जिसमें एक गोली विकास के गले में लग गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भागने लगे, लेकिन मोटरसाइकिल पर बैठते ही तीनों गिर गए तथा लूटा गया पैसा भी गिर गया. इसके बाद लोगों की भीड़ देख तीनों बदमाश पैसा छोड़कर मोटरसाइकिल से भाग निकले. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना नीमाचांदपुरा थाना को दी. सूचना मिलते ही पहुंची डायल- 112 की टीम ने विकास को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel