[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय Begusarai: जदयू नेता की हत्या के बाद सुबह-सुबह कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भूना

Begusarai: जदयू नेता की हत्या के बाद सुबह-सुबह कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भूना

0
Begusarai: जदयू नेता की हत्या के बाद सुबह-सुबह कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भूना

Begusarai Murder News: बेगूसराय में जहां कल छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड नंबर-10 में जदयू नेता निलेश कुमार की हत्या कर दी गई तो वही आज सुबह-सुबह वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पकठौल रोड पर कपड़ा व्यवसायी की हत्या कर दी है. जिले में लगातार हुई दो हत्याओं के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. 

गुरुवार को कपड़ा व्यवसायी की हुई हत्या 

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पकठौल रोड पर गुरूवार की सुवह लगभग आठ बजे बहरबन्नी बाबा स्थान के नजदीक बांध पर अपराधियों ने पीपरा दोदराज के रहने वाले 25 साल के कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद अजीव के बेटे मोहम्मद शहजाद की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने उन्हे घेरकर गोली मारा है. वारदात इतनी तेजी से हुआ कि शहजाद को संभलने का मौका भी नहीं मिला. हथियार लहराते अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 

मौके पर पहुंची पुलिस 

Begusarai Crime 3
Begusarai: जदयू नेता की हत्या के बाद सुबह-सुबह कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भूना 3

घरवालों को जैसे ही पता चला वो घटनास्थल पर पहुंच गए और परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही SP मनीष दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस मामले में कई ऐंगल से जांच कर रही है. अभी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. 

Also read: जदयू नेता और कपड़ा व्यवसायी की हत्या पर सियासत गरमाई, राजद ने ‘डिस्क्रिमनेशन ऑफ एक्शन’ का लगाया आरोप 

कल जदयू नेता की हुई थी हत्या 

24 घंटे पहले ही छौराही थाना क्षेत्र में जदयू नेता और पूर्व पंचायत अध्यक्ष निलेश कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 7 वर्षीय नीलेश कुमार पर हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली उनकी छाती, गर्दन और आंख के पास लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक गोली की आवाज सुनते ही घर वाले दौड़े, लेकिन लगभग 9 बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel