मोबाइल गिरने का इशारा कर वाहन को रोका, दो लाख नकद व जेवर लेकर भागे

शहर में या एनएच 31 पर यदि कोई कहे कि आपकी गाड़ी से मोबाइल गिर रहा है या टायर पंचर या फिर किसी तरह का इशारा करें तो सावधान हो जाएं वह शुभचिंतक नहीं, बल्कि लुटेरा गिरोह का सदस्य हैं.

By MANISH KUMAR | May 4, 2026 8:07 PM

बेगूसराय. शहर में या एनएच 31 पर यदि कोई कहे कि आपकी गाड़ी से मोबाइल गिर रहा है या टायर पंचर या फिर किसी तरह का इशारा करें तो सावधान हो जाएं वह शुभचिंतक नहीं, बल्कि लुटेरा गिरोह का सदस्य हैं. इशारों में जाकर वहां रोके या शीशा खोला तो वहां के अंदर रखी सामान जमा पूंजी पल भर में गायब हो सकती है. इसी तरह की घटना की शिकार हो चुकी है बलिया थाना के राहट पुर निवासी अमरेंद्र कुमार की पत्नी श्वेता रानी सिन्हा. उन्होंने नगर थाने में इस घटना की प्राथमिक की दर्ज करायी है. प्राथमिकी में श्वेता रानी ने कहा कि वह अपने वाहन से पटना से राहटपुर गांव जा रही थी. बेगूसराय स्टेशन के गेट नंबर 2 के समीप एक व्यक्ति अचानक आकर बोला कि आपकी गाड़ी से मोबाइल आगे गिर रहा है. इसके बाद चालक गाड़ी रोककर आगे देखने लगा. उसके बाद उन्हें अजीब से खराश गले में होने लगी. मैं गाड़ी से उतरकर देखने लगी. इसके बाद जब वापस गाड़ी में आयी तो मेरा पर्स गायब था. उसमें दो लाख नकद, गले की एक चेन व एक कान का सोने का जेवर था. इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड गायब था. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी. पुलिस की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. इसमें पाया गया कि दो लड़के मेरी गाड़ी और हम पर नजर रखे हुए था. एक गाड़ी के आगे था. जिसने सफेद शर्ट काला पैंट और लाल गमछा मुंह पर बांध रखा था.